24 घंटे से बिजली बाधित सगड़ी क्षेत्र में मचा हाहाकार।
प्रशासन का दावा खोखला नहीं ली किसी ने सुधि।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट, बरडीहा,मऊ कुतुबपुर, बिलरियागंज सहित अन्य विद्युत उप केंद्र से संचालित हो रहे दर्जनों गांव 24 घंटे से अंधेरे में डूबे जनजीवन अस्त व्यस्त बिजली बाधित होने से मचा हाहाकार नहीं ले रहा कोई सुधि प्रशासन का दावा खोखला विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित।
जानकारी के अनुसार विद्युत कर्मचारी संगठनों के द्वारा ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से वार्ता विफल होने के बाद विद्युत कर्मचारियों ने गुरुवार की सुबह से ही हड़ताल पर चले गए जिससें सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट, बरडीहा,मउकुतुबपुर बिलरियागंज विद्युत उपकेंद्र से संचालित हो रहे दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए वही जीयनपुर विद्युत उप केंद्र से बाधित बिजली की आपूर्ति देर शाम को बहाल कर दिया गया वही लाटघाट विद्युत उप केंद्र से आसपास के तारों का मोहम्मदपुर लाटघाट जमीन हरखोरी कांखभार जोकहरा सुरैना सतना सहित दर्जनों की संख्या में गांव अंधेरे में डूब गए हैं। लोगों के घरों में मोबाइल रिचार्ज,पानी,लाइट व गर्मी से बेहाल हैं लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। विद्युत आपूर्ति नहीं होने से बाजार में दुकानदारों की व्यवस्था चरमरा गई है। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के द्वारा निरंतर विद्युत आपूर्ति बहाल के लिए पुलिस कर्मियों के साथ-साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। विद्युत आपूर्ति जारी रखने के लिए निर्देशित किया गया पर इसके बाद भी सगड़ी तहसील क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति 24 घंटों से बहाल नहीं हो सकी जिसको लेकर लोगों में गुस्सा है।
No comments:
Post a Comment