नगर पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण के अंतिम दिन नाम जोड़ने को लेकर हुई मारपीट।
सभासद प्रत्याशी ने प्राथमिक विद्यालय के गेट पर मारपीट का लगाया आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर के कन्या जूनियर प्राथमिक विद्यालय समता नगर पर नगर पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर हुई मारपीट सभासद प्रत्याशी ने मारने पीटने का लगाया आरोप।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत जीयनपुर में विगत तीन दिनों से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा है जिसमें पात्रों का नाम जोड़ने और अपात्रों का नाम हटाने का कार्य बीएलओ के द्वारा संपादित किया जा रहा है मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन जीयनपुर नगर पंचायत के कन्या जूनियर प्राथमिक विद्यालय समता नगर में सभासद प्रत्याशी शहंशाह खान पुत्र नूर मोहम्मद खान निवासी समता नगर ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि विद्यालय पर नाम जुड़वाने का कार्य कर रहा था। इस दौरान मोहसिन खान उर्फ डिस्को पुत्र इरफान उर्फ मच्छन ने गाली देते हुए मारने पीटने का आरोप लगाया वही दूसरे पक्ष ने भी थाने पर तहरीर देकर सभासद प्रत्याशी पर मारपीट करने का आरोप लगाया जिस पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया।
No comments:
Post a Comment