Sunday, March 19, 2023

राजेश राय मुहम्मदपुर व रामाश्रय राय लाटघाट निर्विरोध सभापति निर्वाचित।

राजेश राय मुहम्मदपुर व रामाश्रय राय लाटघाट निर्विरोध सभापति निर्वाचित।

शासन के निर्देश पर पांच सहकारी समिति पर चुनाव रुका।

निर्विरोध सभापति निर्वाचित होने पर फूल माला पहनाकर किया स्वागत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर हैं तो दिखेगी।


आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास में 16 सहकारी समिति व हरैया खंड विकास क्षेत्र में 17 सहकारी समिति पर रविवार को सभापति पद के लिए हुआ चुनाव अधिकांश सभापति निर्विरोध निर्वाचित पांच सहकारी समिति प्रशासन से चुनाव रुका।
जानकारी के अनुसार रविवार कि सुबह 10:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक सहकारी समिति पर सभापति पद के लिए नामांकन व मतदान के लिए दिन भर गहमागहमी रही इस बीच सभापति बनने के लिए होड़ लगी रही वहीं अधिकांश समितियों पर आपसी सहमति से निर्विरोध सभापति का चुनाव किया गया। जिनमें मुख्य रुप से मुहम्मदपुर सहकारी समिति पर राजेश राय लाटघाट सहकारी समिति पर रामाश्रय राय अजमतगढ़ सहकारी समिति पर रामजियावन राय मालटारी सहकारी समिति पर प्रभाकर राय रोहुआर सहकारी समिति पर चंद्रकेश राय गुजरपार सहकारी समिति पर आलोक श्रीवास्तव भुवना बुजुर्ग सहकारी समिति पर विजय बहादुर राय अंजान शहीद सहकारी समिति पर दलसिंगार यादव सहित दर्जनों की संख्या में सभापति निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इस दौरान चकलाल सहकारी समिति जीयनपुर सहकारी समिति हरसिंहपुर सहकारी समिति पारण कुंडा सहकारी समिति व रौनापार सहकारी समिति पर चुनाव में अनियमितता के कारण शासन द्वारा रोक लगा दी गई। जंहा अगली तिथि की घोषणा के बाद सभापति का चुनाव किया जाएगा। रविवार की शाम 4:00 बजे के बाद सहकारी समिति पर निर्विरोध सभापति निर्वाचित होने पर समर्थकों में अपने-अपने सभापति का माल्यार्पण कर स्वागत किया एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिसमें मुख्य रुप से रामाश्रय राय,रामअवध मौर्या, आनंद सिंह,रामप्रसाद यादव, अभय राय,सोनू राय,पप्पू राय, अरविंद जायसवाल सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment