होली पर्व पर प्रशासन रहा मुस्तैद,उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी करते रहे भ्रमण।
होली पर्व शांति पूर्वक संपन्न होने पर प्रशासन ने ली राहत की सांस।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बिलरियागंज लाटघाट अजमतगढ़ रौनापार क्षेत्र में उपजिलाधिकारी सगड़ी व क्षेत्राधिकारी सगड़ी करते रहे भ्रमण होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशासन ने ली राहत की सांस। बुधवार को होली पर्व पर जीयनपुर,अजमतगढ़, बिलरियागंज,रौनापार,लाटघाट सहित क्षेत्र में पुलिस के जवान तैनात रहे वही उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने भ्रमण कर होली पर्व पर निकल रहे टोली,जुलूस व कस्बा में निरंतर भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखें। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि जीयनपुर थाना क्षेत्र में 174 स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। वही जीयनपुर क्षेत्र में पुलिस बल व पीएसी के जवान के साथ सभी दरोगा अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद है। वहीं जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय पुलिस के जवानों के साथ भ्रमण कर रहे थे। वहीं क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
No comments:
Post a Comment