Tuesday, July 4, 2023

सेवानिवृत्त नगर पंचायत कर्मचारी की अध्यक्ष,ईओ ने की विदाई।

सेवानिवृत्त नगर पंचायत कर्मचारी की अध्यक्ष,ईओ ने की विदाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के सेवानिवृत्त कर्मचारी की नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने की विदाई।जानकारी के अनुसार राजस्व मौहरिर के पद पर कार्यरत कैलाश यादव पुत्र स्व0 कोमल यादव निवासी चंदापार हरैया वर्ष 1988 में राजस्व मौहरिर के पद पर नियुक्ति हुई 30/6/2023 को सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार की सुबह नगर पंचायत जीयनपुर कार्यालय पर भव्य तरीके से विदाई समारोह आयोजित हुआ। जिसमें नगर पंचायत जीयनपुर अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव और अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम देकर सम्मान के साथ विदाई किया वहीं कर्तव्यनिष्ठा से अन्य कर्मचारियों को सीखने पर बल दिया। इस दौरान प्रधान लिपिक एकलाख अहमद,राजू यादव,रामजन्म यादव,बहादुर कुमार,हरिकेश यादव सहित दर्जनों कर्मचारियों ने वर्षों तक साथ कार्य करने की यादों को साझा करते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान नगर पंचायत के सभासद सहित तमाम लोग  मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment