Friday, July 14, 2023

कैबिनेट मंत्री के आगमन को लेकर हांफ रहा खण्ड विकास प्रशासन।

कैबिनेट मंत्री के आगमन को लेकर हांफ रहा खण्ड विकास प्रशासन।

300 सफाई कर्मियों को लगाकर की गई गांव के गलियों की सफाई।

बनकटिया गांव में शनिवार को लगेगी चौपाल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ के बनकटिया गांव में शनिवार को सूर्य प्रताप शाही उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री द्वारा चौपाल लगाए जाने को लेकर विकास विभाग पूरी तरह से हाँफता नजर आया और गांव में काँखभार बाजार से लेकर बनकटिया गांव तक एक एक गलियों की सड़कों आदि की साफ सफाई दुरुस्त करने के लिए अजमतगढ़ ब्लॉक के लगभग 300 सफाई कर्मियों को लगाकर चप्पे-चप्पे की सफाई करने में लगा दिया गया। जहां महिलाओं से लेकर पुरुष सफाई कर्मी झाड़ू फ़ावड़ा खाची लेकर जुट गए जहां पूरा कार्यक्रम की देखरेख एडीओ पंचायत सुभाष चंद शर्मा के नेतृत्व में चलाया जा रहा था।
मौके पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव एवं प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा द्वारा गांव का जायजा लिया गया एवं अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कमी गांव में ना रहे। जिससे कि मंत्री के आने पर किसी प्रकार की कमी ना मिलने पाए। गांव में जो भी विकास कार्य हुए हैं उसके बारे में जनता को पूरी तरह से बताया गया और ग्राम प्रधान द्वारा गांव के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भीड़ जुटाने के लिए कहा गया। जबकि गांव में चौपाल के दौरान गांव का पक्ष विपक्ष दोनों आमने सामने होंगे जिसको लेकर प्रधान और गांव के लोग काफी सतर्क हैं। वही सुबह 10:00 बजे जैसे ही मंत्री द्वारा चौपाल लगाए जाने की कार्यक्रम की सूचना मिली वैसे ही कर्मचारियों अधिकारियों को गांव में लगा दिया गया जिससे कि गांव की साफ-सफाई चाक-चौबंद व्यवस्था कर दी जाए। यहां तक कि चुना कली आदि के लिए भी व्यवस्था बनाई जा रही है। इस दौरान एडीओ पंचायत सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि गांव की साफ-सफाई व गांव में जो भी विकास कार्य हुए हैं। उसकी बुकलेट तैयार की जा रही है एवं इस कार्यक्रम की निगरानी के लिए समस्त कर्मचारियों को लगाया गया है। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारियों में प्रदीप कुमार उपाध्याय,रामकेश सिंह, सुरेंद्र कनौजिया,अमरजीत कुमार, अमरजीत शर्मा,अमरदीप शर्मा, कमलेश कुमार,जितेंद्र कनौजिया, ग्राम प्रधान विश्वनाथ मौर्य आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment