Monday, July 31, 2023

न्यायालय के आदेश पर सगड़ी में चला बुलडोजर,खाली कराई गई सरकारी जमीन।

न्यायालय के आदेश पर सगड़ी में चला बुलडोजर,खाली कराई गई सरकारी जमीन।

नायब तहसीलदार की कार्यवाही से दहशत में आए अतिक्रमणकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के कल्याणपुर गांव में नवीन परती पर एक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती भवन निर्माण कर लिया गया था।सोमवार को नायब तहसीलदार मानवेंद्र प्रताप सिंह ने अतिक्रमण किए गए निर्माण को बुलडोजर से ढहवा दिया और अतिक्रमणकारी को सख्त हिदायत दी कि आइंदा इस जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण व अतिक्रमण नहीं किया जाएगा अन्यथा आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कल्याणपुर गांव में आराजी नंबर 153 रकबा .०160 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के खाते में दर्ज है। उसके .००4 हेक्टेयर भाग पर सुमन लता पत्नी गोपाल निवासी कल्याणपुर ने शौचालय आदि बनाकर कब्जा कर लिया था। लेखपाल की रिपोर्ट पर तहसीलदार के न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया गया था। अतिक्रमणकारियों को अपना पक्ष रखने को कहा गया लेकिन वह कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कियें। इस संबंध में तहसीलदार न्यायालय ने 17 मार्च 2023 को अतिक्रमण हटाने का निर्णय दिया। साथ में आर्थिक दंड भी लगाया। निर्णय के काफी दिनों के बाद भी सुमन लता द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया सोमवार को नायब तहसीलदार मानवेंद्र प्रताप सिंह ने राजस्व कर्मियों और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर लगाकर किए गए अतिक्रमण को गिरवा दिया। इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment