Saturday, July 8, 2023

सावन माह में नई परम्परा की नही होगी सुरुआत निर्धारित मार्गो से ही निकलेगे जुलूस।

नई परम्परा की नही होगी सुरुआत निर्धारित मार्गो से ही निकलेगे जुलूस।

मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई गई महिला पुलिस सादे वर्दी में तैनात।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।जो आगामी सावन एव मोहर्रम को देखते हुए पुलिस टीम को सक्रिय रहने की जरूरत है। जिससे कहीं कोई विवाद उत्तपन न हो सके। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने कहा कि किसी भी नही परम्परा की सुरुआत नही की जाएगी न ही किसी नए मार्गो से जुलूस निकाला जाएगा। सावन माह को देखते हुए मंदिरों और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिस और जवानों को सादे ड्रेस में अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए टीमो का गठन सहित एंटी रोमियो टीम को सक्रिय कर दिया गया है। यदि कहि भी अराजक तत्व दिखाई दिए तो उनपर कठोर कार्यवाही की जाएगी। खुले में मीट मछली किसी भी दशा में नही बेची जाय अन्यथा कार्यवही की जाएगी। मन्दिरो पर पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाय जिससे भक्तों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।साथ मे क्षेत्र से जाने वाले कांवरियों पर विशेष नजर रखी जाये। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाजार में लग रहे जाम से निजात दिलाने की एवं मांग उठाई और बाजार व नगर क्षेत्र में सुअरों द्वारा लोगो के घरों के आस पास फैल रही गन्दगी का मुद्दा उठाया।इस दौरान कोतवाल जीयनपुर यादवेंद्र पान्डेय ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान प्रधान अमलेश मौर्य,मनीष चौरसिया,दुर्गा प्रसाद गुप्ता,प्रधान विजय चौहान,राजेश राय,ज्ञानेंद्र मिश्रा,जयराम सिंह पटेल,महमूद अहमद,सोनू सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment