Saturday, July 8, 2023

अंजान शहीद अमृत सरोवर की जांच करने पहुंची आठ सदस्यों की टीम ।

अमृत सरोवर की जांच करने पहुंची आठ सदस्यों की टीम ।

मानक के विपरीत बन रहे अमृत सरोवर को नए तरीके से बनाने के निर्देश।

पूर्व एव वर्तमान प्रधान समर्थक जांच के दौरान भिड़े लगाया एक दूसरे पर आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक  अजमतगढ़ अंतर्गत अंजान शहीद गांव में 35 लाख की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा था। जिसकी सीढ़ियां आदि पहले बरसात को ही नहीं झेल सकी और जमीदोंज हो गई जबकि पूरा पोखरा इतनी बड़ी लागत से बनने के बाद भी मानक की अनदेखी कर बनाई जा रही थी। जहां पर कोई भी टेक्निकल कर्मचारी की देखरेख में पोखरे का निर्माण नहीं किया जा रहा था एवं प्रधान द्वारा मनमानी कर के मानकों की अनदेखी कर निर्माण कराया गया जो 5 दिन पहले हुई तेज बारिस में धवस्त हो गई। जबकि गांव के पूर्व प्रधान ने इसकी शिकायत खण्ड विकास अधिकारी और अन्य से मानक की अनदेखी कर निर्माण का आरोप लगया गया था।
वही सीढ़ियां गिरने के बाद शिकायतों को सज्ञान में लेते हुए खण्ड विकास अधिकारी सन्तोष कुमार यादव ने आठ सदस्यी टीम तकनीकी सहायकों को गांव में भेजकर जांच कराई। जहाँ जैसे टीम अमृत सरोवर की जांच करने लगी तभी वर्तमान प्रधान एव पूर्व प्रधान के समर्थक एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए आपस मे भीड़ गए तो लोगो ने समझा बुझाकर शांत कराया। अमृत सरोवर में गांव से लगाकर विद्यालयों का पानी बहाया जा रहा है और मनरेगा के मानकों के विपरीत मिट्टी ट्राली से गिराए जाने का ग्रामीणों ने आरोप लगया और लगभग ढाई लाख के मजदूरी का भुगतान भी हो गया। जबकि पूरा अमृत सरोवर मानकों की अनदेखी और स्टीमेट के विपरीत निर्माण किया गया जिससे सीढियां पहले ही बरसात में ध्वस्त हो गयी। वही तकनीकी सहायकों ने जांच में पाया कि मानकों की अनदेखी कर निर्माण कार्य कराया गया है और प्रधान अजीम नोमान से कहा कि पूरा निर्माण नए तरीके और स्टीमेट एव मानक के साथ किया जाए। पुराना निर्माण पूरा ध्वस्त करके ही निर्माण किया जाय एव नाबदान का पानी कहि और बहाया जाय और बरसात का पानी ही पोखरे में गिरे।इस सम्बंध में जांच टीम के सीनियर सदस्य रोशन लाल इंजीनियर ने कहा कि निर्माण मानकों की अनदेखी कर निर्माण किया गया जो पूरी रिपोर्ट खण्ड विकास अधिकारी को सौंपी जाएगी।जांच टीम में दीपक यादव,चंदन विश्वकर्मा,पंकज आर्य,कृष्ण तिवारी,सुमन यादव, धर्मेंद्र कुमार,सत्यदेव राम आदि रहे।

No comments:

Post a Comment