Monday, July 17, 2023

वर्षों से चले आ रहे ताजिया के रास्ते का विवाद कोतवाल ने सुलझाया।

वर्षों से चले आ रहे ताजिया के रास्ते का विवाद कोतवाल ने सुलझाया।

दो पक्षों में रास्ते को लेकर चल रही थी तनातनी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के कठैचा गांव में वर्षों से चल रहे ताजिए के विवाद को सोमवार को देर शाम राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में कोतवाल ने आम सहमति से हल कराया और दोनों पक्षों को निर्देशित किया कि अब इस मार्ग पर कोई अतिक्रमण नहीं करेगा। सगड़ी तहसील कटैचा गांव में ताजिया को लेकर पिछले 8 वर्षों से विवाद बना हुआ था। मोहर्रम के जुलूस के समय दो पक्ष आपस में अक्सर टकरा जाते थे। गांव के राजेश चौहान और मनोज चौहान ने ताजिया के रास्ते पर पक्का निर्माण करा लिया था। जिससे ताजिए का रास्ता अवरुद्ध हो गया था। लगभग 5 वर्ष पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सगड़ी और सीओ सगड़ी ने ताजिया के स्थान पर बनाए गए मकान गिरवा दिया। लेकिन धीरे-धीरे पुनः लोगों ने इस रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया। मुहर्रम त्यौहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक में गांव के प्रधान विजय कुमार चौहान ने यह मामला उठाया। सोमवार को राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने दोनों पक्षों को बुलाया और आम सहमति से रास्ते को साफ कराया। ताजिया का रास्ता साफ हो जाने से बड़ा विवाद टल गया। इसी क्रम में सगड़ी तहसील के जोगियाबिर में भी ताजिए के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे देर शाम तक सुलझाने का प्रयास कोतवाल और राजस्व कर्मी के द्वारा किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment