अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने ताजिया जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के दर्जनों ताजियादारों के गांव में जाकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने मंगलवार को देर शाम को ताजिया मार्ग का निरीक्षण किया। मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक कर तय किया कि पूर्व से निर्धारित मार्गो से ही इस बार भी ताजिया का जुलूस निकाला जाएगा। पिछले कई वर्षों में जुलूस के दौरान हुई मारपीट को लेकर पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है। ताजियादारों ने कई समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। मोहर्रम त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन काफी संवेदनशील है। लगातार ताजियादरों के साथ बैठक और जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया जा रहा है। सगड़ी क्षेत्र के कस्बा जीयनपुर,
ग्राम खतिबपुर व ग्राम पतार आदि गांव का निरीक्षण कर गांव के लोगों से शांतिपूर्वक ताजिया जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया। मंगलवार को जीयनपुर के कुरैश नगर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ अरुण कुमार दीक्षित व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने ताजियादारों से उनकी समस्याओं को जाना और निदान का आश्वासन देते हुए कहा कि जुलूस के मार्ग में जो भी बाधा है उसे समय से हटवा दिया जाएगा। किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। पहले से निर्धारित मार्गों से ही जुलूस निकाला जायेगा। जुलूस के दौरान आपस में किसी तरह की टकराहट हुई तो दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा। एसपी ग्रामीण और कोतवाल कस्बा जीयनपुर,खतिबपुर व ग्राम पतार मोहल्ले से ताजिया के मार्ग का निरीक्षण किया। बाजार खास होते हुए कर्बला के मैदान तक पहुंचे और बीच-बीच में किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment