Thursday, July 27, 2023

बाढ़ राहत चौपाल में, आकाशीय बिजली एव सर्प दंश से बचें::अतुल कुमार गुप्ता

बाढ़ राहत चौपाल में, आकाशीय बिजली एव सर्प दंश से बचें::अतुल कुमार गुप्ता

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के महराजगंज ब्लाक के पुरैनिया मलहपुरवा गांव में घाघरा में आने वाली बाढ़ को लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बाढ़ राहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन्होंने उन्हें सुझाव दिया कि आने वाला समय बाढ़ का है। जहां पर बरसात के साथ बाढ़ के पानी से जहरीले जीव जंतु आपके आसपास प्रवेश कर जाते हैं।जिससे आवश्यकता है पहले हमें उनसे बचने की इसके लिए हमें सर्प दंश होने पर तत्काल झाड़-फूंक के चक्कर में ना पढ़कर डॉक्टर को दिखाएं और इलाज कराएं जिससे कि जान को बचाया जा सके। साथ ही साथ संभव हो सके तो जूते और मोजे का प्रयोग करें ऊपर से हर अस्पताल पर सांप की वैक्सीन उपलब्ध है। सर्प काटने पर पहले तो प्रयास करें कि उसको पहचान लें क्योंकि इस क्षेत्र में 10 या 12 प्रकार के जहरीले सर्प पाए जाते हैं। जिसके काटने से व्यक्ति कि यदि तत्काल इलाज हो जाए तो जान बचाई जा सकती है। वहीं उन्होंने कहा कि आकाशी बिजली बहुत ज्यादा गिर रही हैं जिससे हमें बचने की जरूरत है। यदि खुले में रोपनी खेतों में काम जानवर चराते हुए पेड़ों के नीचे कतई ना रहे ऊंचे और सूखे स्थान पर पक्के मकानों के आसपास पहुंचे और प्रयास करें कि आकाशी बिजली तभी आपको चपेट में लेगी जब आप उसके संपर्क में गीले स्वरूप में आएंगे।इसलिए जरूरत है आपको ऊंचे स्थानों और सूखे स्थानों पर पक्के घरों में जाने की। जिससे कि आकाशी बिजली को गिरने से रोका जा सके एवं जहां पर मोबाइल टावर आदि लगाए गए हैं। उन स्थानों पर भी कतई न जाए साथ ही साथ बाढ़ राहत के लिए सरकार ने तरह-तरह की योजनाएं चलाती रहती हैं जो सरकार से अनुमन्य हैं उनके बारे में भी उन्हें बताया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अंकित राय,विपिन कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment