जीयनपुर कोतवाल की अध्यक्षता में सावन माह के दूसरे सोमवार को लेकर बुलाई गई पीस कमेटी की बैठक।
बोलबम जाने वाले कांवरियों के रास्ते में नहीं खुलेंगे मीट, मछली की दुकानें।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में यादवेंद्र पान्डेय की अध्यक्षता में दुसरे सोमवार को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जो सावन माह को देखते हुए पुलिस टीम को सक्रिय रहने की जरूरत है।जिससे कहीं कोई विवाद उत्तपन न हो सके। बैठक के दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने कहा कि बोलबम जाने वाले कांवरियों के रास्ते में पड़ने वालीं मीट और मछली की दुकानें उस दिन बंद रहेगा। किसी भी नई परम्परा की सुरुआत नही की जाएगी न ही किसी नए मार्गो से कांवरियों का जुलूस निकाला जाएगा। सावन माह के दूसरे सोमवार को देखते हुए मंदिरों और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिस और पुलिस के जवानों को सादे ड्रेस में तैनात किया गया है। अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए। वही यदि कहि भी अराजक तत्व दिखाई दिए तो उनपर कठोर कार्यवाही की जाएगी। खुले में मीट मछली किसी भी दशा में नही बेची जायेगीं अन्यथा कार्यवही की जाएगी। मन्दिरो पर पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाय जिससे भक्तों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। अपने थाना क्षेत्र से जाने वाले कांवरियों पर विशेष नजर रखी जाये जिससे कि उनको कोई दिक्कत न हो सकें। इस दौरान प्रधान अमलेश मौर्य,मनीष चौरसिया, विजय चौहान,राजेश राय,ज्ञानेंद्र मिश्रा,जयराम सिंह पटेल, महमूद अहमद,सोनू सिंह,अनिसूर्रहमान अनिश आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment