दिल्ली से लौट रहे बाहापुर के युवक की ट्रेन से कटकर मौत मंचा कोहराम।
तीन माह पूर्व दिल्ली गया था रोजी रोटी कमाने।
हाल्ट पर रुकी ट्रेन दूसरे ट्रेन से कटकर मौत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुदारन तिवारी ग्राम के बाहापुर निवासी अनिल कुमार पुत्र रामशब्द राम उम्र 35 वर्ष जो कि दिल्ली रहकर प्राइवेट नौकरी करता था और तीन माह पहले अप्रैल माह में घर से दिल्ली कमाने गया था। जहाँ गांव के ही एक व्यक्ति रामकरन पुत्र फूलचंद के साथ आनंद विहार ट्रेन से घर वापस आ रहा था कि औरैया जनपद के फफूंदा जंक्शन पर दूसरी ट्रेन को पास देने के लिए रेड सिल्नल होने से ट्रेन रुकी जहाँ गर्मी की वजह से कुछ लोग नीचे उतर गए। तभी पीछे से बन्दे भारत (तेजस ट्रेन) की चपेट में आने से मौके पर कटकर मौत हो गई। इस हादसे में कई लोगो ने अपनी जान गवा दी। वही अप्रैल माह में अनिल कुमार दिल्ली कमाने गया था। जहां वह प्राइवेट नौकरी कर रहा था। गांव के ही रामकरन राम दिल्ली एम्स में दावा लेने गए थे और उन्ही के साथ अनिल कुमार आनंद विहार ट्रेन से घर वापस आ रहा था कि अचानक शुक्रवार की देर शाम लगभग 8 बजे ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामकरन ने घर पर सूचना दी तो गांव से लगभग 10 लोग प्राइवेट वाहन से घटना स्थल पर शनिवार को पहुँच कर शव को लेकर घर वापस आ रहे है। घर पर कोहराम मंचा हुआ है।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अनिल तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। दो भाइयों में सुनील और सुशील है। पत्नी सुनीता,माता मेवाती देवी बच्चो में आशिका13 साल,आलोक 11 साल,परी 7 साल,हनी 9 साल, कौलेश 4 साल का रो रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment