घाघरा स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय पर गिरा विशाल बरगद का वृक्ष।
खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने मौके का किया निरीक्षण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत घाघरा स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय घाघरा के भवन के ऊपर बहुत पुराना विशाल बरगद का वृक्ष गिर गया। जिसके चलते विद्यालय भवन,चारदीवारी, रैम्प,छज्जी आदि क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया,उच्च अधिकारी को अवगत कराया। इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल घाघरा के बगल में 200 वर्ष से अधिक पुराना बरगद का विशाल वृक्ष था। सोमवार को भोर में लगभग 3:30 बजे बारिश के चलते बरगद का वृक्ष विद्यालय भवन के ऊपर धराशाई हो गया। जिसके चलते विद्यालय का कई कमरा, चारदीवारी,पीलर,रैम्प,छज्जी आदि क्षतिग्रस्त हो गया।
जिसके चलते विद्यालय की बहुत क्षति हुई। संयोग अच्छा था कि भोर का समय था। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। इसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र मौर्य और ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण को दी खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पूरी जानकारी हासिल की। साथ ही इस घटना की जानकारी डीसी को दी गई।
No comments:
Post a Comment