Sunday, July 9, 2023

पुलिस के साथ हाथापाई करने वाले दो गिरफ्तार,एक फरार तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज।

पुलिस के साथ हाथापाई करने वाले दो गिरफ्तार,एक फरार तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज।

दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार एक फरार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के चौकी लाटघाट के सिपाहियों के साथ हाथापाई और अभद्र भाषा प्रयोग करने वाले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में व्यवधान सहित कई अन्य मामलों में केस दर्ज किया है।पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया,जबकि तीसरा फरार हो गया। रविवार को लाटघाट चौकी प्रभारी सौरभ कुमार सिंह अपने हमराही बृजेश यादव,धनंजय राय और सतीश सिंह के साथ जम्मनपुर मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर 3 लोग सवार होकर खतरनाक तरीके से मोटर साइकिल चलाते हुए आ रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो रुकने के बजाय तीनों युवक तेज गति से मोटरसाइकिल लेकर जम्मनपुर गांव की तरफ भागे। सिपाहियों ने संदिग्ध जानकर पीछा किया और दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गये युवकों ने पुलिस के साथ गाली गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। चौकी प्रभारी सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि सिपाहियों के साथ हाथापाई, सरकारी कार्य में व्यवधान करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर देवेंद्र राजभर पुत्र दुर्गविजय राजभर,गोलू उर्फ अवध सरोज पुत्र बाबूराम सरोज और राजू सरोज पुत्र सुभाष सरोज निवासी  जोकहरा थाना रौनापार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसमें से देवेंद्र राजभर और गोलू उर्फ अवध सरोज को हिरासत में ले लिया है।

No comments:

Post a Comment