Friday, July 14, 2023

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत 6 लोग गंभीर रूप से घायल।

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत 6 लोग गंभीर रूप से घायल। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना खुर्द गांव में शुक्रवार को लगभग 1:00 बजे धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से रेशमी पत्नी सुरेश उम्र लगभग 45 साल की मौके पर मौत हो गयी। जबकि श्यामा पत्नी जगतू उम्र 45 साल,किरन पुत्री जगतू 25 साल,आकाश उम्र 25 साल,गगन 20 साल पुत्र जगतू,पुष्पा 40 साल पत्नी रामेश्वर,गीता पत्नी रामचन्द्र 45 साल बुरी तरह से झुलस गई। जिनका इलाज जीयनपुर के नवोदय नगर हास्पिटल में चल रहा है। जिसमें से किरन एवं श्यामा को डॉक्टरों ने सदर के लिए रेफर कर दिया शेष इलाज के बाद घर चली गयी। मौके पर लेखपाल इफ्तेखार मौजूद रहे एव रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौप दिया। देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राजकुमार बैठा मौके पर पहुंच कर परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शासन द्वारा निर्धारित सहायता आपदा राहत से जो भी अनुदान राशि है उपलब्ध करा दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment