Friday, July 21, 2023

ताजिया जुलूस मार्ग से तत्काल अवरोध हटाने की हिदायत।

ताजिया जुलूस मार्ग से तत्काल अवरोध हटाने की हिदायत।

ताजियादारों के साथ पुलिस ने रास्ते का किया निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के दर्जनों ताजियादारों ने जुलूस मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर जीयनपुर कोतवाली में की थी शिकायत।शुक्रवार को देर शाम जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने रास्तों पर किए गए अतिक्रमण और अवरोध को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। बिजली विभाग ने रास्ते में अवरोध बन रहे तारों को भी ठीक करने का आश्वासन दिया।
जीयनपुर नगर पंचायत के दर्जनों  तजियादारों ने निहाल मेहंदी के नेतृत्व में शिकायत दर्ज कराया था कि मोहर्रम के दिन निकलने वाले ताजिया जुलूस के रास्ते पर कई जगहों पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। ऐसे में मोहर्रम के जुलूस निकालने में काफी दिक्कत होगी और विवाद होने की संभावना है। शिकायत पर शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय और बिजली विभाग के कर्मचारी कुरैश नगर मोहल्ले से ताजिया के मार्ग पर नौशहरा,समता नगर,आजाद नगर,बाजार खास होते हुए कर्बला के मैदान तक पहुंचे और बीच-बीच में किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया गया। जिन्हें तत्काल हटा लेने का संबंधित को निर्देश दिया गया है।

No comments:

Post a Comment