Friday, July 21, 2023

घर में लकड़ी रख रहे अधेड़ व्यक्ति को मारपीट कर किया गम्भीर रुप से घायल मुकदमा दर्ज।

घर में लकड़ी रख रहे अधेड़ व्यक्ति को मारपीट कर किया गम्भीर रुप से घायल मुकदमा दर्ज।

भतीजे के तहरीर पर 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

घायल व्यक्ति की हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में घर में लकड़ी रख रहे अधेड़ व्यक्ति को मारपीट कर गम्भीर रुप से किया घायल,तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। संदीप मिश्रा पुत्र नागेंद्र मिश्रा निवासी कोडरा थाना जीयनपुर ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सुबह 9:30 बजे के करीब हमारे चाचा द्विजेंद्र मिश्रा उर्फ पिन्टू पुत्र स्व0 अच्चूतानंद मिश्रा अपने घर के सहन में लकड़ी रख रहे थे कि कोडरा गांव निवासी दुर्गविजय उर्फ विजयनाथ यादव पुत्र रामअवध यादव व रजनीश यादव पुत्र दुर्गविजय यादव और मुन्नी देवी पत्नी दुर्गविजय यादव लाठी डंडा लेकर आए मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दियें। जिसमें हमारे चाचा को सर और हाथ पैर में गंभीर चोटे आई है। जिसमें हमारे चाचा बेहोश हो गए बेहोशी की हालत में उनको छोड़कर भाग गए और दोबारा परिवार के साथ राइफल और कट्टा लेकर आये और कहां की थाने पर गए तो जान से मार देंगे। वही हमारे चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है। तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment