पति सास और जेठ सहित आठ पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के नदौरा तालुक मालटारी निवासी पूनम पासवान ने अपने पति सास और जेठ सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा बुधवार को दर्ज कराया। मुकदमा दर्जकर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। नदौरा तालुक मालटारी निवासी सुखराम की पुत्री पूनम पासवान की शादी 12 दिसंबर 2020 को दोरजी धौराहरा थाना बिलरियागंज व हाल मुकाम जाफरपुर थाना में नगर के रहने वाले योगेंद्र कुमार पुत्र मिलख राम के साथ हुई थी। शादी में रीति रिवाज के अनुसार तिलक में चार लाख,बरक्षा में 60 हजार,बुलेट मोटरसाइकिल,सोने की चेन, अंगूठी,बर्तन,कपड़ा,सोफा, अलमारी आदि सामान दिया गया था। शादी तय होने के बाद ₹25 हजार धर्मेंद्र पुत्र मिलख राम अपने नाना के इलाज हेतु सुखराम ने दिया था। शादी के बाद पूनम पासवान ससुराल गई। सास मीना देवी,नगद भानुमति, ननद की बेटी मनाली और क्रांति, देवर हरेंद्र और जेठ धर्मेंद्र कहने लगे कि शादी में बहुत कम सामान मिला है। इसी को लेकर तरह तरह से मानसिक प्रताड़ना करने लगे। 19 मार्च 2022 को तथा 15 जून 2022 को ससुराल पक्ष के लोगों ने 10 लाख रुपए की मांग की। इसकी सूचना मैंने अपने पिता को दी। पैसे की व्यवस्था नहीं हो पाई तो ससुराल के लोगों ने विदाई करने से मना कर दिया। 23 मार्च 2023 को भंवरनाथ मंदिर के पास स्थित एक दुकान संभ्रांत लोगों के बीच पंचायत हुई। जिसमें मेरे पिता ने विदाई के लिए कहा लेकिन ससुराल के लोगों द्वारा विदाई नहीं की गई। 9 जुलाई 2023 को मैंने अपने पति से काफी मिन्नत की लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि पूनम पासवान की तहरीर पर पति योगेंद्र कुमार सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया।
No comments:
Post a Comment