अखिल भारतीय शिक्षा समागम को बच्चों ने बड़े चाव एवं ध्यानपूर्वक देखा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ के अंतर्गत परिषदीय विद्यालय शनिवार को खुले रहे। जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम को बच्चों को दिखाया गया।विद्यालय को खोल कर प्रधानमंत्री द्वारा प्रसारित कार्यक्रम को टीवी और मोबाइल के माध्यम से बच्चों को दिखाया गया। प्रधानमंत्री जी ने बाल वाटिका के तहत बच्चों द्वारा बनाए जा रहे मॉडलो को देखा और सराहा छोटे बच्चों से कुछ प्रश्न पूछे और बच्चों को दुलारा। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अजमतगढ़,जूनियर विद्यालय जीयनपुर,प्राथमिक विद्यालय घाघरा,प्राथमिक विद्यालय कठैचा,जूनियर विद्यालय मिश्रपुर,लाटघाट, जूनियर विद्यालय अजमतगढ़, प्राथमिक विद्यालय नरहन, प्राथमिक विद्यालय छपरा सुलतानपुर,कंपोजिट विद्यालय तारापुर सहित परिषद विद्यालय खुले रहे।
No comments:
Post a Comment