Thursday, July 20, 2023

चौकीदार रखेगे गांवो में अराजकतत्वों पर नजर, कोलवाल ने बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश।

चौकीदार रखेगे गांवो में अराजकतत्वों पर नजर, 
कोलवाल ने बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश।

चौकीदारों की भूमिका अहम, समझे अपनी जिम्मेदारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर गुरुवार को कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय की अध्यक्षता में लाल पगड़ी धारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक के दौरान उन्होंने चौकीदारों को गांव रहकर उनकी भूमिका को अहम बताते हुए उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराया। जहां चौकीदार गांव में रहकर अराजक तत्वों बाहर से आकर गांव में रह रहे बंजारों बढ़ती चोरियों आदि पर नजर रखेंगे तो अपराध कम होगा। इसके लिए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और गांव में रहकर अपनी भूमिका का निर्वहन सही ढंग से करने के निर्देश दिए गए। वही बैठक के दौरान कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने कहा कि चौकीदार पुलिस विभाग के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं जो गांव में रहकर ऐसे अराजक तत्वों पर नजर रख सकते हैं जो बाहर से आकर गांव में छुप कर रहते हैं और घटनाएं कर देते हैं। यही नहीं गांव में मोहर्रम के पर्व पर ताजिया आदि के रास्ते विवाद सहित अन्य घटनाओं पर नजर रखते हुए गांव में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए यदि किसी प्रकार की कोई घटना दुर्घटना चोरी आदि सन्दिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिले तो तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित करें। जिससे अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही साथ अराजक तत्वों पर बारीकी से यदि नजर रखी जाए तो गांव में किसी प्रकार का विवाद से बचा जा सकता है।जिसके लिए चौकीदारों की जिम्मेदारियों का एहसास कराते हुए उन्हें अपराध से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा की गई और उन्हें जानकारी दी गई। जिससे कि गांव में विवाद की स्थिति में कोई बड़ी घटना ना हो। यदि पहले से सतर्क होकर कार्रवाई कर दी जाए तो घटनाएं किसी भी दशा में रोकी जा सकती हैं। उन्होंने लाल पगड़ी धारियों को गांव का सजग प्रहरी बताते हुए कहा कि यह गांव के लिए काफी महत्वपूर्ण है और इन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि वह अपनी भूमिका को समझे तो अपराध को हर दशा में रोका जा सकता है।

No comments:

Post a Comment