Saturday, July 1, 2023

दहेज के लिए पति ने पत्नी का तोड़ा हाथ।

दहेज के लिए पति ने पत्नी का तोड़ा हाथ।

ससुर ने दामाद पर किया दहेज उत्पीड़न का केस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के भरौली जगदीशपुर निवासी रामाधार चौहान ने अपने दामाद के खिलाफ दहेज के लिए पत्नी का हाथ तोड़ने का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्जकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। रामाधार पुत्र रामबदन चौहान ने जीयनपुर कोतवाली में शनिवार को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसने अपनी लड़की प्रीति चौहान की शादी लालमोहन पुत्र बद्री चौहान निवासी मुसकुरा कटरवा पोस्ट कोइरियापार थाना घोसी जिला मऊ के साथ 14 जून 2020 को किया था। प्रीति चौहान का पति दहेज के लिए आए दिन उसे मारता पीटता रहता है।13 जून 2023 को लाल मोहन ने दहेज के लिए मेरी पुत्री का हाथ तोड़ दिया और सर फोड़ दिया। इसकी सूचना मैंने नदवासराय चौकी को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रामाधार की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस  शनिवार को पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट कर हाथ तोड़ने सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपित की तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment