थाना समाधान दिवस पर उमड़ी फरियादियों की भीड़।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी सगड़ी राजकुमार बैठा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिस पर फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जबकि कुल 10 शिकायती पत्र पड़े जिसमे से एक का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर जांच कर दोनों पक्षो को समझा बुझाकर मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिया। मनिकाडीह ग्राम प्रधान मुनिराज प्रजापति ने गांव में रास्ता को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया। वही जगदीश कुमार राजूपट्टी द्वारा सरकारी नाली से नाबदान का पानी बहाये जाने का आरोप लगाकर न्याय की मांग की। वही लाटघाट में जमीन का बैनामा करायें तेजप्रताप राय ने आरोप लगाया की जमीन तो मेरे नाम हो गयी पर दबंग व्यक्ति जिसका खतौनी में नाम तक नही है। जमीन पर कब्जा कर जोत रहा है छोड़ने को तैयार नही है। काजी की डीघवनिया। के प्रधान इंद्रदेव यादव ने सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया है और रास्ते को बंद कर दिया जहाँ किनारे नाली का निर्माण किया जाना है पर बनने नही दिया जा रहा है। उपजिलाधिकारी सगड़ी राजकुमार बैठा ने सभी राजस्व कर्मियों और राजस्व निरीक्षकों को मौके पर पुलिस के नेतृत्व में कुल चार टीमें गठित कर कार्यवही के निर्देश दिए एव मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर मामलों का निस्तारण तत्काल करने को निर्देशित किया।
No comments:
Post a Comment