Wednesday, July 12, 2023

बहला फुसलाकर किशोरी को भगाया केस दर्ज।

बहला फुसलाकर किशोरी को भगाया केस दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि बहला-फुसलाकर युवक द्वारा उसकी 15 वर्षीय पुत्री को भगा ले जाने का नामजद मुकदमा दर्ज कराया। जीयनपुर क्षेत्र के नसीम पुत्र जुम्मन खलिफा निवासी समुन्दपुर ने बुधवार को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कमरुद्दीन उर्फ आफत पुत्र बेलाल ग्राम समुन्दपुर कोतवाली जीयनपुर मेरे घर आता जाता था और मेरी 15 वर्षीय पुत्री से अक्सर बातचीत करता था। 11 जुलाई की रात में वह मेरी लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोज करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला।
इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल जीयनपुर यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि किशोरी को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का नामजद मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment