पत्रकार वार्ता में, मोदी के नेतृत्व में फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार::प्रदेश अध्यक्ष
ओमप्रकाश राजभर के आने से मजबूत होगी पार्टी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर और दारा चौहान के आने से पूर्वांचल में पार्टी काफी मजबूत होगी। 2024 में भी प्रचंड बहुमत से केंद्र की सरकार बनेगी। योगी जी और मोदी जी की योजनाएं अंतिम पायदान पर खड़े गरीब और असहाय व्यक्ति को मिल रही है।
सगड़ी तहसील के जीयनपुर में बुधवार को पूर्व विधायक बंदना सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा दारा चौहान और ओम प्रकाश राजभर हमारी पिछली सरकार में मंत्री रहे और साथ-साथ काम किया। इन दोनों लोगों ने पिछड़े समाज के लिए काफी काम किया है। ऐसे नेता गठबंधन का भाग बने हैं तो निश्चित ही इसका लाभ सबको मिलेगा। लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की एकता के बाबत पूछे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2017 में सपा कांग्रेस 2019 में सपा बसपा और 2022 में भी विपक्षियों ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा परिणाम सबने देखा। 2024 के चुनाव में भी विपक्षी गठबंधन की स्थिति पूर्व जैसी होगी। गठबंधन धर्म निभाने की मन:स्थिति विपक्ष में किसी दल के पास नहीं है। यह चुनावी गठबंधन है। परिवारवादी और जातिवादी देश समाज का भला नहीं कर सकते। इस बार भी मोदी जी के नेतृत्व में जनता बड़ा जनादेश देने को तैयार खड़ी है। ओमप्रकाश राजभर के एक बयान के बाबत पूछे जाने पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जो दोषी है। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हमारी पार्टी का स्पष्ट निर्णय है कि दोषियों को उसका दंड मिले। लोकसभा चुनाव की तैयारी के बाबत उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है। हम काफी दिन से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और एक बार फिर प्रचंड बहुमत से मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार बनेगी विपक्ष राई राई बिखर जाएगा।
No comments:
Post a Comment