Friday, July 4, 2025

तहसीलदार एव लेखपाल को सम्मान पूर्वक दी गयी विदाई।

तहसीलदार एव लेखपाल को सम्मान पूर्वक दी गयी विदाई।

अंगवस्त्रम,गीता,प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित।

स्थानांतरण एक सरकारी व्यवस्था::एसडीएम सगड़ी

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के मीटिंग सभागार में शुक्रवार को पूर्व तहसीलदार विवेकानंद दुबे एवं पूर्व लेखपाल ज्ञानचंद सिंह को कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।उन्हें प्रतीक चिन्ह पुष्प गुच्छ,अंगवस्त्रम,एव गीता सार देकर सम्मानित करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह व तहसीलदार सगड़ी शैलेंश कुमार द्वारा उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अधिवक्ता मणिकेश्वर मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वतमान तहसीलदार  विवेकानंद दूबे का व्यवहार कुशल और सुशील स्वभाव एव लीडरशिप पूरी तरह से विद्यमान है यह जहां भी जाएंगे अपना जलवा इस तरह से बिखरते रहेगे। बड़ा तहसील होने के बाद भी इन्होंने काफी सरलता से इसे समझा और लोगों की काफी मदद की जिससे सगड़ी तहसील जनपद में एक नंबर पर हर मामले में चाहे वह आरजीआरएस हो या किसी प्रकार का जनसुनवाई सभी में अव्वल नंबर पर आ रही है।यह जहां भी रहेंगे इसी तरह से अपने निडर होकर कार्य करेंगे।
उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने कहा की विदाई या स्थानांतरण कर्मचारियों अधिकारियों का यह सरकारी स्वभाव है एक दिन सबको जाना है पर हम जिस लिए पब्लिक में आते हैं और पब्लिक के बीच में रहकर हम कार्य करते हैं उससे लोग हमें जानते हैं और पहचानते हैं हमें निर्भीक होकर ईमानदारी पूर्वक निष्ठा से कार्य करते हुए कर्मचारियों अधिकारियों में समन्वय बनाकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। जिससे लोगों को न्याय दिया जा सके और उनकी मदद की जा सके।इस दौरान नायब तहसीलदार विवेकानंद, नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी,नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह सहित अजीत यादव,मनीष राय,अविनाश राय सोनू,अखिलेश राय,भीम यादव, राजस्व निरीक्षक स्नेहिल राय, रामबच्चन, रामसागर सोनी, कमलेन्द्र तिवारी,अनुपम सिंह,रविंद्र लाल,कमलेश प्रजापति आदि रहे।

No comments:

Post a Comment