Wednesday, July 2, 2025

जिलाधिकारी के निर्देश पर रसूलपुर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की हुई जांच।

जिलाधिकारी के निर्देश पर रसूलपुर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की हुई जांच।

जांच टीम ने 14 बिंदुओं पर की गई शिकायत को तकनीकी सहायक के साथ परखा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय के निर्देश पर अजमतगढ़ ब्लॉक के रसूलपुर ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों की बुधवार को समाज कल्याण अधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने 14 बिंदुओं पर गहनता से जांच की।जांच के दौरान शिकायतकर्ता और प्रधान पक्ष के काफी लोग मौजूद रहे।रसूलपुर ग्राम सभा के रामबिलास राजभर व सरस्वतानंद सिंह ने गांव में कराए गए 14 विकास कार्यों में कार्यदाई संस्था द्वारा अनियमितता बरतने और मानक के विपरीत काम करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने शिकायत को संज्ञान में लेकर समाज कल्याण अधिकारी राकेश कुमार और तकनीकी सहायक के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया था।बुधवार को समाज कल्याण अधिकारी जांच टीम के साथ पहुंच गए और एक-एक बिंदुओं की गहनता से जांच की। इस संबंध में समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार 14 विकास कार्यों की जांच की गई है।जांच आख्या जिलाधिकारी को शीघ्र ही सौंप दी जाएगी।ग्राम पंचायत अधिकारी गरिमा मिश्रा,ग्राम प्रधान दुलारी देवी,प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह सहित गांव के काफी लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment