अजय कुमार की हत्या के दूसरे दिन भी गांव में बना रहा दहशत, चार आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल।
मृतक के घर पर चारों तरफ पसरा रहा सन्नाटा,दूसरे दिन भी नहीं थमा रुदन।
सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार को भी एक दरोगा और दो सिपाही गांव में रहे तैनात।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के हरैया गांव में प्रेम विवाह की रंजिश के चलते अजय कुमार की लाठी डंडे और राड से पीट कर हुई हत्या के चलते दूसरे दिन भी गांव में पूरी तरह से दहशत का माहौल बना रहा। मृतक के घर पर सन्नाटा छाया रहा। महिलाओं के रोने का सिलसिला जारी रहा। गांव में आक्रोश को देखते हुए बुधवार को भी एक दरोगा और दो सिपाही गांव में तैनात रहे।पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल। जीयनपुर कोतवाली के हरैया गांव निवासी संदीप कुमार ने 14 साल पहले सन 2011 में अपने ही गांव की एक लड़की से बिना परिवार की मर्जी के कोर्ट मैरिज कर लिया था। जिसको लेकर दोनों परिवारों में 2011 से ही तनातनी चल रही थी। चंद कदम की दूरी पर मकान होने के चलते दोनों परिवारों में अक्सर कहासुनी और तंज के चलते मारपीट हो जाती थी। रविवार को भी दोनों परिवारों में मारपीट हुई थी। इसी विवाद को लेकर सोमवार को शैलेश कुमार और उसके परिवार के लोगों ने संदीप के परिवार को निशाना बनाया और लाठी डंडा लेकर टूट पड़े इस मारपीट में अजय कुमार की मौत हो गई वहीं संदीप कुमार मंजू सहित चार लोग घायल हो गए।मारपीट में अजय की मौत के बाद से ही गांव में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। आरोपित पक्ष के लोग अपने मकान में ताला बंद कर फरार हैं। मृतक अजय के घर पर भी सन्नाटा फैला हुआ है। कुछ रिश्तेदारों का आना- जाना जरूर है। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में दहशत है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से एक दरोगा और दो सिपाही की तैनाती की गई है। चौथे आरोपित चंद्रशेखर को भी बुधवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
No comments:
Post a Comment