तहसीलदार सगड़ी को तत्काल हटाने की मांग पर अड़े भाजपाई।
मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप।
एसडीएम के साथ वार्ता में भाजपाइयों ने उठाई मांग,उच्च अधिकारियों को दी जानकारी।
बैठक में तहसीलदार ने भी रखा अपना पक्ष।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार सगड़ी पर जीयनपुर मंडल के अध्यक्ष और कई अन्य कार्यकर्ताओं से दो दिन पूर्व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है। मंगलवार को सगड़ी तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार वर्मा की उपस्थिति में हुई वार्ता के दौरान भाजपाइयों ने तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। वार्ता के दौरान तहसीलदार शैलेंद्र कुमार ने भी अपनी सफाई पेश की लेकिन भाजपाई उनके खिलाफ कार्रवाई पर अड़े रहे और काफी आक्रोशित थे। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जीयनपुर नगर मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह व कई अन्य कार्यकर्ता तहसीलदार शैलेंद्र कुमार से औपचारिक परिचय प्राप्त करने के लिए गए हुए थे। उस दौरान तहसीलदार की कोर्ट नही चल रही थी। लोग बाहर इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि जानकारी के बाद भी तहसीलदार कार्यकर्ताओं से मिलने के बजाय अभद्र व्यवहार करते हुए तहसील परिसर से बाहर चले जाने की बात करते हुए खुद निकल गए। तहसीलदार के व्यवहार से आक्रोशित भाजपाई मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर जुट गए। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी,सीओ और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में वार्ता शुरू हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवाकर सिंह और रामपाल सिंह ने तहसीलदार के व्यवहार को असामाजिक और अव्यवहारिक बताते हुए कहा कि जब पार्टी कार्यकर्ताओं से ऐसा व्यवहार चल रहा है तो आम आदमी से कैसा व्यवहार होगा। लोगों को कैसे न्याय मिलेगा। ऐसे में इनका तहसील में रहना किसी तरह से न्याय संगत नहीं है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो हम चुप नहीं बैठेंगे। इन बातों से उच्च अधिकारियों और पार्टी के बड़े नेताओं को अवगत करा दिया गया है। वार्ता के दौरान तहसीलदार शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मेरी कार्यकर्ताओं से इस तरह की कोई बात नहीं हुई है,ना मेरे द्वारा कोई अभद्र व्यवहार किया गया है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के नाते जिलाधिकारी के निर्देश पर मैं सीधे मीटिंग में चला गया।वार्ता के दौरान चंद्रशेखर सिंह,प्रेमभूषण सिंह,मनोज श्रीवास्तव,सत्यप्रकाश सिंह, संतोष जायसवाल,कमलेश प्रजापति,राधेश्याम सिंह खटालू,परितोष जायसवाल, विवेक सिंह सोनू,शिवकुमार मौर्य,राजेश सिंह बबलू, अजय श्रीवास्तव नीलू, धर्मेंद्र सिंह,आनंद वर्धन सिंह, जयप्रकाश सिंह,महाबीर सिंह, रुद्रकेश राय,दीपक मिश्रा,चंद्र पाल सिंह,बांके यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment