Saturday, July 5, 2025

सर्किट हाउस में गोसंरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई समपन्न।

सर्किट हाउस में गोसंरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई समपन्न।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
आजमगढ़ सर्किट हाउस में गौसेवा आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रमाकांत जी भाई व विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष आर पी राय सोनू द्वारा जिला गोसंरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक ली गई।उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि हम लगातार पूरे प्रदेश में दौरे पर जा रहे हैं। हमारा सपना है कि सभी गौशाला अच्छी बने। अधिक से अधिक गाय पालन किया जाए।हम सभी लोगों को एक-एक गाय की चिंता होनी चाहिए। जैसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का सपना था की अंतिम व्यक्ति को सुविधा मिले। ऐसे ही सभी लोगों को गायों की सेवा करनी चाहिए। आयोग के सदस्य का कहना है की गौशाला के आसपास साफ सफाई के साथ-साथ हरे चारे की भी व्यवस्था होनी चाहिए।गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय का कहना है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक मॉडल गौशाला बनाई जाएगी इसी क्रम में आजमगढ़ में भी एक मॉडल गौशाला बनाई जाएगी जहां गोबर और गोमूत्र से उत्पाद बनाए जाएंगे हमारे वेदों और पुराणों में गोमूत्र और गोबर के बारे में बताया गया है।गोमूत्र और गोबर पर काम करने की जरूरत है।आज विज्ञान लगातार इस पर रिसर्च कर रहा है कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी गोमूत्र के सेवन से दूर हो सकती है। कोरोना काल में जब लगातार मौतें हो रही थी। जिन लोगों के घरों में गाय थी। वहां किसी की मौत नहीं हुई है। गाय किसान की है उसको गोमूत्र और गोबर पर काम करने की जरूरत है।आयोग के सदस्य का कहना है कि WHO की रिपोर्ट है कि 2030 तक भारत की आधी आबादी कैंसर से ग्रसित होगी। ऐसे में हम लोग गाय को नहीं बचा पा रहे हैं। आयोग के सदस्य का कहना है कि हम सभी को आगे आना होगा। तभी गायों की रक्षा हो सकेगा।जिसमें जिले के सक्षम अधिकारियों के साथ अपनी समस्याएं रखी गई और आगामी कार्ययोजना तैयार की गई।इस दौरान प्रांत संयोजक गौरव सिंह रघुवंशी,चन्दन सिंह जिला अध्यक्ष,उत्कर्ष,ज्ञानेंद्र सहित गौरक्षा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment