Wednesday, July 23, 2025

सेंट जेवियर्स स्कूल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ओरल हेल्थ कैम्प का आयोजन।

सेंट जेवियर्स स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

चार सौ बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण,दी गई नि:शुल्क दवा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ओरल हेल्थ कैम्प का आयोजन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ओरल हेल्थ कैम्प नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण करके उन्हें रोग से बचाव की जानकारी दी गई। सेंट जेवियर्स स्कूल पर मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने चार सौ छात्रों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। स्कूल के निदेशक संजय पाठक ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिन में 10:30 बजे से ही विद्यालय के सभागार भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एफ,एम सिद्दीकी,डॉक्टर राजू बर्मा दंत सर्जन,उमाशंकर मिश्रा बीपीएम, कृष्ण कुमार डीएच,स्त्री रोग सुनीता राय,बिन्दु यादव व रामशरन यादव,प्रज्वलित चौहान अपने अस्पताल के सहयोगियों के साथ पहुंच कर बच्चों के स्वास्थ्य का गहन परीक्षण शुरू किया और नि:शुल्क दवा का वितरण बच्चों में किया गया। दोपहर एक बजे तक परीक्षण का क्रम चलता रहा।डॉक्टर एफ,एम सिद्दीकी ने कहा कि बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से मौसमी बीमारियां और इन्फेक्शन उन्हें आसानी से अपना शिकार बना लेता है। उनके पौष्टिक आहार ग्रहण करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। तबियत खराब हो तो तुरंत ही विशेषज्ञ चिकित्सको की सलाह अवश्य लें अन्यथा रोग जानलेवा हो जाता है। वही दंत रोग सर्जन राजू बर्मा ने बताया कि जनपद में मुख कैंसर के रोगियों कि संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसका मुख्य कारण तम्बाकू,दोहरा,गुटखा, बीड़ी,सिगरेट, इत्यादि का सेवन है। मुख कैंसर के प्रारंभिक लक्षण जैसे मुंह में लाल सफेद चकत्ते,मुंह कम खुलना,मुंह में जलन रहना इत्यादि होने पर अपने चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें।अंत में डॉक्टर एफ,एम सिद्दीकी ने बताया कि अभिभावक बच्चों को किसी भी प्रकार की लगी चोट को हल्के में न ले। हड्डी में चोट लगे तो उसका विशेषज्ञ चिकित्सको से सलाह अवश्य ले। उन्होंने छात्रों को शरीर में कैल्शियम की कमी को भी दूर करने का उपाय बताया। इससे पहले निदेशक व प्राचार्य ने सभी चिकित्सकों को बुके व शाॅल देकर स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment