Sunday, July 27, 2025

पैसे के विवाद में चटकी लाठियां,चले ईट पत्थर,6 लोग घायल।

पैसे के विवाद में चटकी लाठियां, चले ईट पत्थर,6 लोग घायल।

मुकदमा दर्ज, दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर बाजार में पैसे को लेकर हुई मारपीट,दोनों तरफ से 6 लोग घायल,दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज,6 लोगों का पुलिस ने शांतिभग में किया चालान। दोनों तरफ से 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।जीयनपुर नगर पंचायत बाजार खास मोहल्ला निवासी कन्हैया यादव पुत्र राम लखन यादव ने जीयनपुर कोतवाली में रविवार को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि शनिवार को देर शाम मेरे ससुर बेचन यादव द्वारा बेची गई जमीन के संबंध में बात कर रहा था कि विश्वनाथ,सरवन, शैलेश,मिथिलेश,दुर्गावती देवी, गीता देवी लाठी डंडा अपने हाथों में लेकर मुझे गाली देने देते हुए मार पीटकर घायल कर दिए। जिसमें मेरी पत्नी प्रेमशिला,पुत्री खुशबू और मेरे लड़के आयुष व पीयूष को मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। मारने पीटने के दौरान हम लोगों का कपड़ा फाड़ दिया और गंभीर चोटे आई। 108 नंबर एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष से दुर्गावती द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार को पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर 6 लोगों को शांति भंग में चालान कर दिया। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment