स्वर्गीय रामकुंवर सिंह की मनाई गई 21वीं पुण्यतिथि।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर निवासी स्वर्गीय राम कुंवर सिंह पूर्व विधानसभा सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष की 21वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को उनके पैतृक गांव छपरा सुल्तानपुर में उनके दोनों पुत्र अजय कुमार सिंह व प्रवीण कुमार सिंह व सभ्रांत व्यक्तियों के साथ हवन पूजन कर के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके छोटे पुत्र प्रवीण कुमार सिंह भाजपा नेता ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिताजी के मार्गदर्शन पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लोगों ने इस अवसर पर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके कृतियों को याद व चर्चा किया।इस अवसर पर दिवाकर सिंह, मनोज श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष, रामाश्रय राय,डॉक्टर संतोष सिंह, परितोष जायसवाल,राजेंद्र सिंह टप्पू,विवेकानंद मुन्ना सिंह,अंजना सिंह,जयप्रकाश सिंह,रामजी सिंह,धृष्टद्युम्न प्रजापति,हरी सेवक सिंह, कैलाश राय,देवेन्द्र सिंह,शिवबचन यादव,चन्द्रशेखर सिंह,सत्य प्रकाश सिंह,अजय सिंह जिला उपाध्यक्ष,प्रेमप्रकाश सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
No comments:
Post a Comment