Tuesday, July 8, 2025

पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी की हत्या करने वाला अभियुक्त 24 घंटे में गिरफ्तार।

पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या में वांछित अभियुक्त को चाकू के साथ किया गिरफ्तार। सोमवार को शाह आलम पुत्र आजम ग्राम अंजान शहीद ने जीयनपुर कोतवाली में लिखित तहरीर दी कि नूर आलम पुत्र आजम निवासी अंजान शहीद थाना जीयनपुर आजमगढ़ द्वारा पारिवारिक विवाद को लेकर अपनी पत्नी रोशन जहां की चाकू से मारकर हत्या कर दी।भाई नूर आलम का विवाह रोशन जहां के संग करीब 13 वर्ष पहले हुआ था। तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश कर रही थी जिसको मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जीतेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त नूर आलम पुत्र आजम निवासी अंजान शहीद उम्र करीब 40 वर्ष को शहीद पार्क अंजान शहीद के पास नत्थुपुर गांव जाने वाले मार्ग के पास से समय करीब 06:05 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया और अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया तथा बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 A ACT की बढ़ोतरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया है।

No comments:

Post a Comment