Wednesday, July 2, 2025

ताजिया मार्ग पर चला विशेष सफाई अभियान अध्यक्ष ने की निगरानी।

ताजिया मार्ग पर चला विशेष सफाई अभियान अध्यक्ष ने की निगरानी। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर में मोहर्रम के त्यौहार पर निकलने वाले ताजिया जुलूस मार्ग पर अभियान चलाकर मंगलवार को सफाई की जा रही है। अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने खुद आधे दर्जन वार्डों में सफाई की निगरानी की और कर्मचारियों को लगातार सफाई करने का निर्देश दिया। मोहर्रम के त्यौहार को शांतिमय ढंग से संपन्न कराने के लिए जहां पूरा प्रशासन तत्परता से लगा हुआ है।वही साफ सफाई के लिए नगर पंचायत द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।जीयनपुर नगर पंचायत के कुरैश नगर, नौसहारा, खानकाह बहरामपुर जीयनपुर और टड़वा बद्दोपुर से होकर लगभग दो दर्जन ताजिया निकलती है। ताजिया जुलूस के दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग ढोल ताशा और झंडा लेकर चलते हैं। जिन मार्गो पर से जुलूस निकलता है। उस पर त्योहार के दिन विशेष निगरानी की जाती है। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मंगलवार से ही इन मार्गों पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि मार्ग पर फैली गंदगी,घास और अगल-बगल के पेड़ों की टहनियों को साफ करने का काम कराया जा रहा है। जिससे जुलूस के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत खड़ी ना हो।

No comments:

Post a Comment