किशोरी से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट तीन घायल,एक की मौत।
मारपीट में घायल अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत।
पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज,आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के साल्हेपुर गांव में गुरुवार की रात में 9:00 बजे के लगभग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में हुए विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान किशोरी के चौसठ वर्षीय दादा की मौत हो गई। (मृतक बिरजू राजभर की फाइल फोटो)
मृतक के लड़के की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपितों की तलाश कर रही है। जीयनपुर कोतवाली के साल्हेपुर निवासी गनपत राजभर ने शुक्रवार को तहरीर देकर कहा कि उसकी पुत्री गुरुवार को रात में 9:00 बजे के लगभग घर के बाहर बर्तन धो रही थी।पड़ोस का ही अनुज राजभर गलत नीयत से उससे छेड़छाड़ करने लगा। लड़की के चिल्लाने पर वह भाग गया। में उसे बुलाकर ले आया और छेड़छाड़ के बाबत पूछते हुए दो थप्पड़ मार दिया। इसके बाद रात में लगभग 10:00 बजे त्रिपुरारी राजभर, अनुज राजभर,कल्लू राजभर, रुगदी देवी और जसवंती मेरे घर में घुसकर मेरी पत्नी सरस्वती देवी,पिता बिरजू राजभर और मां कलावती देवी को मारने पीटने लगे। मेरे पिता बिरजू राजभर को इन लोगों ने मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए हम लोग छपरा सुल्तानपुर निजी क्लीनिक पर ले गए।जहां उनका इलाज किया गया और हम उन्हें घर लेकर चले आए। रात में 3:00 बजे उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गनपत राजभर की तहरीर पर त्रिपुरारी राजभर,अनुज राजभर, कल्लू राजभर,रुगदी देवी और जसवंती देवी निवासी साल्हेपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment