सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर के परिसर में हुआ बृहद बृक्षा रोपण,एक पेड़ मां के नाम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर के परिसर में शनिवार को सैकड़ो पेड़ वहाँ पर नियुक्त कर्मचारियों द्वारा लगाया गया जिसमें आम,बेल,अमरुद,सागौन आदि पौधे थे।अधीक्षक डॉ0 एफ एम सिद्दीकी ने कहा कि पेड़ हवा की गुणवत्ता एवं पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बहुत जरूरी है। पेड़ो से पर्यावरण शुद्ध रहता है और जलवायु परिवर्तन को कम करता है। वन्य जीवो को आवास प्रदान करता है। पेड़ हवा से हानिकारक प्रदुषको को हटाते है। बी पी एम उमाशंकर मिश्रा अजमतगढ़ ने बताया की वन विभाग से कुल चार सौ पौधे प्राप्त हुए थे जिन्हे अजमतगढ़,अमुवारी, पारनकुंडा,महुला,लाटघाट,जीयनपुर आदि अस्पताल परिसर में लगाया गया जिसमें एक सौ पौधे जीयनपुर अस्पताल परिसर में लगाया गया। जिसमें मुख्य रूप से अधीक्षक डॉ0 एफ एम सिद्दीकी, डॉ0 यूपी राव,डॉ0 हिमांशु राय, बलदेव यादव,गुलाब,सुनीता, ऋचा,अंजनी,सीमा,प्रमिला एवं समस्त कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में तीन तीन पौधे लगाए तथा उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।
No comments:
Post a Comment