Saturday, July 5, 2025

अंजान शहीद बाजार में एक ही रात में चार दुकानों में चोरी।

अंजान शहीद बाजार में एक ही रात में चार दुकानों में चोरी।

डॉग स्क्वाड एवं फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी।

चारों दुकानदारों की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज।

मास्टर चाबी से चोरों ने दिया घटना को अंजाम। 

जीयनपुर पुलिस मान रही चोरी की घटना को संदिग्ध।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में शुक्रवार की रात में चोरों ने तीन ज्वैलरी और एक मोबाइल की दुकान के शटर का लाकर मास्टर चाबी से खोल कर अलमारी में रखा लाखों रुपए के जेवरात और मोबाइल चुरा ले गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। आसपास की सीसी कैमरा को खंगाल जा रहा है। फॉरेंसिक और स्वान स्क्वाड टीम भी काफी देर तक जांच में जुटी रही। दुकानों का बिना लाकर टूटे हुई चोरी को पुलिस संदिग्ध मान रही है। नूरुद्दीनपुर निवासी हाशिम की अंजान शहीद बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। चोरों ने मास्टर चाबी से शटर का लाकर खोलकर दुकान में रखा मोबाइल डीस, ग्राहकों की 20 मोबाइल, सीसी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए। हाशिम की दुकान के ठीक बगल में श्री हरिप्रसाद ज्वैलर्स की दुकान का भी लाकर खोलकर 2 किलो चांदी के जेवरात,25 ग्राम सोना चुरा ले गए। इन दोनों दुकानों से थोड़ी दूर पर ही स्थित बबलू ज्वैलर्स की दुकान से चोर चांदी की 6 जोड़ी पायल,मीना और अंगूठी उठा ले गए।अंजान शहीद बाजार से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित मगरुगंज बाजार में परी ज्वैलर्स के नाम से प्रदीप वर्मा की दुकान से चोरों ने 30 हजार रुपये नगद,चार किलो चांदी और सौ ग्राम सोना के गहने और जेवरात चुरा लियें।शनिवार को सुबह टेलीफोन से दुकानदारों को चोरी की जानकारी मिली। दुकानदारों ने दुकान पर पहुंच कर जीयनपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन की। जीतेंद्र बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बिना शटर का लाकर तोड़े हुई चोरी प्रथम दृष्टया संदिग्ध लगता है। दुकानदारों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। असलियत का पता लगाया जा रहा है। स्वान स्क्वाड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर गहनता से चोरी की घटना की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment