Saturday, July 19, 2025

नव निर्मित उपनिबंधन कार्यालय सगड़ी का हुआ लोकार्पण।

सरकार की लोकप्रिय एवं जन कल्याणकारी नीतियों से हो रहा विकास::सहजानन्द राय।

नव निर्मित उपनिबंधन कार्यालय सगड़ी का हुआ लोकार्पण। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालय का लोकार्पण शनिवार को ऑनलाइन स्टांप एवं शुल्क राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा किया गया। जिसका सीधा प्रसारण टीवी पर किया जा रहा था। नव निर्मित उपनिबंधन कार्यालय सगड़ी का मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय,विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक वंदना सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर अरविंद जायसवाल,प्रवीण सिंह आदि लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित कर नवनिर्मित रजिस्ट्री कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया।उप निबंधन कार्यालय सगड़ी के लोकार्पण से पहले पंडित जितेंद्र पान्डेय द्वारा मन्त्रोंचारण के साथ हवन पूजन किया गया। उपायुक्त स्टैंप एवं शुल्क मंडल आजमगढ़ के अविनाश पान्डेय यजमान के रुप संम्लित हुए। छात्राओं द्वारा वंदना गीत प्रस्तुत की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि सहजानंद राय को बुक,अंग वस्त्र एवं भगवान गणेश की प्रतिमा देकर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकप्रिय एवं जन कल्याणकारी सरकार प्रदेश का चौमुखी विकास कर रही है। जिसका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। सगड़ी तहसील जिले की सबसे बड़ी तहसील है जिसमें 973 गांव सम्मिलित है। उप निबंधन कार्यालय को पूरी तरह से डिजिटल बनाया गया है जहां सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई है। ताकि लोगों को लाभ मिल सके। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक वंदना सिंह ने कहा कि उपनिबंध का नया कार्यालय बनने से लोगों को अच्छी सुविधा मुहैया होगी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता मनीष मिश्रा ने कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनता के सुख दुख के साथ खड़ी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का चारों तरफ विकास हो रहा है। जन कल्याणकारी योजनाएं हर जरूरतमंदों और गरीबों तक पहुंच रही है, जिसका लाभ सबको मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है।इस मौके पर सब रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार सिंह,सहजानंद राय,पूर्व विधायक वंदना सिंह,अरविंद जायसवाल,प्रवीण कुमार सिंह, अभिषेक सिंह सोनू,दिवाकर सिंह,मनोज कुमार श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह,नागेंद्र यादव, प्रेमप्रकाश सिंह,अरुण सिंह,उप निबंधक सब रजिस्टार जितेंद्र सिंह,एआईजी राजेंद्र त्रिपाठी, एआईजी राजेश कुमार मऊ, विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु,रजिस्टार सदर जितेंद्र तिवारी, रजिस्टार सुनील कुमार निजामाबाद,पवन पांडेय घोसी, विनय कुमार बलिया सहित आदि लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment