Sunday, July 6, 2025

आज के परिवेश में पूरी तरह से प्रासंगिक है डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व।

आज के परिवेश में पूरी तरह से प्रासंगिक है डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन अजमतगढ़ मंडल के जेडी पब्लिक स्कूल नरैना अजमतगढ़ में रविवार को संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल रहे।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुखर्जी जी का व्यक्तित्व आदरणीय रहा है।उन्होंने एक देश एक विधान का सपना जो देखा था आज साकार हो रहा है। वह सच्चे राष्ट्र चिंतक थे। राष्ट्रीय भावनाओं से मुखर्जी ने देश हित के लिए ही बलिदान हुए।कम जीवन काल के बावजूद भी उन्होंने ऐसा कार्य किया जो आज हमें गौरवान्वित कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि श्री मुखर्जी सबसे कम आयु के कुलपति रहे हैं। विडंबना यह रही की उनकी मृत्यु की जांच तत्कालीन सरकार ने  जनता की मांग के बावजूद भी नहीं कराया।उनकी मृत्यु देश पर एक प्रश्न छोड़ गई।रामाश्रय राय  उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स डायरेक्टर ने कहा कि उन्होंने जो सपना देखा था आज उनके कार्यकर्ता लगन,मेहनत और तपस्या के बल पर पूरे देश में भाजपा को खड़ा कर राष्ट्र को एक नई दिशा देने में सदैव लगे हुए है। संचालन अजय कुमार व पारितोष जायसवाल ने किया।इस अवसर पर दिवाकर सिंह, अनुराग मिश्रा,राजेंद्र सिंह टप्पू, विवेक सिंह सोनू,संतोष जायसवाल,अतुल सिंह,कैलाश राय,राधा रमन शुक्ला,विजय शंकर सिंह,अमित राय,दीपक सिंह,राजेश सिंह,रमेश राजभर, भोला राजभर,संजय सिंह,रिंकू सिंह,फागु सोनकर,रामचंद्र गौड़, महावीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment