थाना समाधान दिवस पर 15 शिकायती प्रार्थना पत्रो में चार का मौके पर ही निस्तारण।
तीन राजस्व व एक पुलिस का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर शनिवार को नायब तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद एव प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस पर शिकायतें सुनी गई।इस दौरान कुल 15 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े जिनमे से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया और 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने को पुलिस और राजस्व टीम को भेजा गया।शिकायती प्रार्थना पत्रो में अधिकतर मामले राजस्व विभाग के जमीनी विवाद से सम्बंधित आ रहे है। जिसकों लेकर पुलिस काफी परेशान रह रही है।आये दिन जमीन के मामले बढ़ते जा रहे है पर निस्तारण सही से नहीं होने से पुलिस परेशान है। राजस्व के कर्मचारियों द्वारा मामलो का निस्तारण में हिला हवाली करने और प्रत्येक जमीन के विवाद को मौके पर निस्तारण न करने से बढ़ रहे है। शिकायत कर्ता को 21/24 की धारा में जाकर मुकदमा करने को कहा जा रहा है।जिससे लोग थाना तहसील के चक्कर काट रहे है।
No comments:
Post a Comment