शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की चाकू से की हत्या।
हत्या कर कमरे में बाहर से जड़ा ताला दोपहर बाद हुई हत्या की जानकारी।
112 नम्बर पुलिस मौके पर पहुंच कर किया गिरफ्तार।
फोरेंसिक टीम ने लिया घटना स्थल का सेम्पल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में बीती रात लगभग 3:00 बजे भोर में शराब के नशे में धुत पति-पत्नी में आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी रोशन जहां उम्र 35 वर्ष पत्नी नूर आलम चाकू से दोनों हाथों की नस और गर्दन काटकर हत्या कर दी। (मृतका रोशन जहां की फाइल फोटो)
जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके उपरांत घर में जिस कमरे में दोनों सोए थे ताला बंद कर बाहर निकल गया दूसरे कमरे में तीन बच्चे सोए हुए थे।उनको इस बात की भनक तक ना लगी। सुबह जब बच्चों ने पूछा की अम्मी कहां है तो नूर आलम ने कहा कि वह फूफी के घर जीयनपुर गई हुई है। जीयनपुर में ही बड़ा लड़का इमरान गया हुआ था। उसने जब अपने बुआ से पूछा तो उसने कहा कि यहां तो नहीं आई है घर पर होगी। घर भाग कर लोग आए तो घर का ताला बंद था। ताला को तोड़ा गया दोपहर लगभग 1:00 बजे तब जानकारी हुई की उसकी हत्या कर दी गई है। किसी ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर पूरी जांच पड़ताल की और उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिस पर पहुंचीं फॉरेंसिक टीम ने मौके का सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया और मौके से ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस दौरान चारों बच्चे और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल था।जबकि मृतका का पति मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता था और शराब का आदी था आए दिन उससे झगड़ा मारपीट किया करता था। कई बार गांव के सभ्रांत लोगों ने इसकी पंचायत कराई थी पर मामला नहीं बना। चार दिन पहले मुंबई से आए पति ने रविवार की रात्री में पुनः शराब पीकर पत्नी से कहा सूनी करने लगा मना करने पर उसकी हत्या कर दी।इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है।वही मृतका काफी गरीबी हालत में वह अपने बच्चों को पाल पोस कर बड़ा करती रही। सास और ससुर पहले ही मृत्यु हो गई है। पांच भाई में यह छोटा था। पांचो भाई अलग रहते थे। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हत्या के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया बाकी तथ्यों की जांच की जा रही है।भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुटी हुई हैं।
No comments:
Post a Comment