लोकप्रिय पूर्व विधायक की 12 वी श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन।
सुंदर कांड का किया गया आयोजन।
2013 में हत्या के बाद जल उठा था पूरा जीयनपुर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा के पूर्व सपा विधायक सर्वेश सिंह सीपू की 12वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास जीयनपुर पर मनाई गई। जिसमें कई नेताओं ने शिरकत किया एवं उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके उपरांत सुंदर कांड का आयोजन विधि विधान पूर्वक किया गया एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया।इस दौरान अपने लोकप्रिय नेता को भारी संख्या में लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए जिसमें परिवार के लोग काफी भावुक हो उठे और आंखों से आंसू बहने लगे।वही सर्वेश सिंह सीपू की हत्या 19 जुलाई 2013 को प्रात लगभग 10:00 बजे बदमाशों द्वारा गोली मारकर उनके आवास पर कर दी गई थी। उनके साथ उनके शुभ चिंतक और मित्र भरत राय की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।उसके बाद जनता में आक्रोश बढ़ने लगा और पूरा जीयनपुर जल उठा था।जिसमें अन्य चार लोगो की मौत पुलिस की गोलियों से हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।उन चार लोगों में चंद्रभान चौबे,संजय विश्वकर्मा एवं जितेंद्र गुप्ता पुलिस की गोलियों की शिकार भी हो गए थे। जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी।हालांकि उनकी हत्या के सभी आरोपी इस समय जेल में है।जिसके लिए परिवार ने लंबी कुर्बानी दी है। इस दौरान राज्यसभा सांसद नीरज शेखर सिंह बलिया ने कहा कि जिस तरह से लोकप्रिय नेता की हत्या की गई वह काफी गलत और निंदनीय है ऐसे लोकप्रिय नेता की इस तरह से हत्या हो जाना देश प्रदेश और जनपद के लिए ठीक नहीं है। आज यदि वह हमारे बीच रहते तो सगड़ी की तस्वीर कुछ और होती।वही विधायक केतकी सिंह ने कहा कि लोकप्रिय नेता की हत्या उस समय कर दी गई जब वह अपनी परिपक्व राजनीति को आगे बढ़ा रहे थे। उनके बच्चे काफी छोटे थे पर जिस तरह से उनकी हत्या की गई उसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। पूर्व विधायक वंदना सिंह ने कहा कि जिस तरह से आता ताइयो द्वारा मेरे पति एव लोकप्रिय नेता की हत्या की गई उसे हम सब पूरी तरह से टूट चुके थे आज भी उनकी याद कर कर बच्चे एव परिजन के लोग काफी परेशान होते हैं पर हमने लंबी लड़ाई के बाद जिस तरह से इन आताताइयों को जेल भेजा उसमें उत्तर प्रदेश सरकार का काफी बड़ा योगदान रहा और हमारे शुभचिंतकों व सगड़ी की जनता ने जिस तरह से हम सबको समर्थन दिया हमें उम्मीद है कि वह आगे भी देते रहेंगे और हमारे हर सुख दुख में शामिल होंगे। इस दौरान उन्हें परिजनों द्वारा श्रद्धांजलि देते हुए फफक कर रो पड़े। इस दौरान संतोष सिंह टीपू,वंदना सिंह,पवन कुमार सिंह,विक्रांत सिंह रिशु विधान परिषद सदस्य, मनीष कुमार मिश्रा पिंटू,अरुण सिंह एडवोकेट, रामसरीख़ यादव,सुबहान खान, आफताब आलम गुड्डू,दिनेश कुमार चौब,यश सिंह,अनीस अहमद,नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,नागेंद्र यादव मास्टर,अशोक कुमार वर्मा, सुभाष राजभर,अभिषेक राय, आशीष मिश्रा एडवोकेट,प्रलाद चन्द यादव आदि रहे।
No comments:
Post a Comment