चोरो ने पीछे से खिड़की का ग्रील काटकर की लाखों की चोरी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में बीती रात चोरों द्वारा घर के एक कमरे का पिछले हिस्से से जंगले का ग्रिल काटकर लाखों का जेवरात उठा लें गए। सूचना पर सुबह पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान को पीड़ित द्वारा तहरीर दी गई।वही पीड़ित कृष्णकांत राय पुत्र जयशंकर राय निवासी मोहम्मदपुर थाना जीयनपुर द्वारा बताया गया कि भारी मात्रा में जेवरात चोरी कर उठा ले गए। और बगल के घर सुधाकर राय के छत पर चढ़कर बक्सा खोलने का प्रयास किये पर खोल नही सके और अंदर से दरवाजा बंद होने से चोर अंदर नहीं घुस सके। जिससे संभवत उसके उपरांत हमारे घर के पिछले पश्चिमी दिवाल के जंगले का ग्रिल काट कर अंदर घुस गए और जेवरात चोर अलमारी से उठा ले गए।बीती रात भीषण गर्मी की वजह से पूरा परिवार छत पर सोया था। एक बुजुर्ग बरामदे में सोए थे और चोरों ने घर के पिछले कमरे का खिड़की का दरवाजा का ग्रिल काटकर घर में घुसे और अलमारी एवं बक्से में रखा जेवरात जिसमें एक मंगलसूत्र एक सोने की चेन दो अंगूठी दो जोड़ा पायल एक जोड़ा कान का झाला आदि उठा लें गए। पीड़ित भाजपा के क्षेत्रीय स्तरीय नेता भी हैं।चोरी के संबंध में लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान ने बताया कि चोरी की गई है और तहरीर दी गई है उसकी जांच की जा रही है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment