Friday, July 4, 2025

गबन के आरोपित विद्यालय प्रबंधक के खाते के संचालक पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने लगाई रोक।

गबन के आरोपित विद्यालय प्रबंधक के खाते के संचालक पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने लगाई रोक।

परमहंस इंटर कॉलेज हनुमान नगर के प्रबंधक पर 20 लाख के गबन का मामला।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ उपेंद्र कुमार ने परमहंस इंटर कॉलेज देवपुर हनुमान नगर सगड़ी के प्रबंधक पर 20 लाख रुपए के गबन के आरोप में उनके खाते के संचालक पर तात्कालिक प्रभाव से रोक लगा दी है। गबन किए गए 20 लाख रुपए को विद्यालय विकास कोष में जमा करने का भी आदेश दिया है। सगड़ी तहसील के अंतर्गत स्थित परमहंस इंटर कॉलेज देवपुर हनुमान नगर के प्रबंधक पर लाखों रुपए का गबन करने का आरोप लगाते हुए उमेश यादव निवासी शेखमौली करतारपुर कोतवाली जीयनपुर ने आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालय के प्रबंधक सभा सिंह ने संस्था की भूमि में स्थित पेड़ों का फल आम,कटहल शीशम और सागौन के हरे पेड़ों को बेचकर लाखों रुपए का गबन किया है।जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिकायत पर 23 जून 2025 को जांच अधिकारी नामित कर जांच कराई गई। जांच अधिकारी ने अपनी आख्या में बताया कि सात बीघे में फैले हुए आम शीशम और सागौन के पेड़ों को बिना किसी अनुमति बिना प्रस्ताव के नीलामी प्रक्रिया के तहत बेच दिया गया। 17 मई को विद्यालय के कोष में 24000 रुपए जमा किया गया है। शेष तीन बीघे में 60 पेड़ खड़े हैं। जांच अधिकारी ने अपनी जांच आख्या में लिखा कि इससे सिद्ध होता है कि सात बीघे में लगभग 150 पेड़ रहे होंगे। जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए होगी। जांच अधिकारी की आख्या पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंधक के खाते पर रोक लगाते हुए 20 लाख रुपए विद्यालय विकास कोष में जमा करने का आदेश दिया है। इस आदेश से विद्यालय में हड़कंप मचा है।

No comments:

Post a Comment