Thursday, July 24, 2025

अन्य प्रदेशों से डेढ़ गुना बिजली मिल रही है उत्तर प्रदेश को:::एके शर्मा

अन्य प्रदेशों से डेढ़ गुना बिजली मिल रही है उत्तर प्रदेश को:::एके शर्मा

उत्तर प्रदेश को 24 घंटे निर्बाध बिजली देना हमारा लक्ष्य।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी उत्तर प्रदेश में अन्य  प्रदेशों की तुलना में डेढ़ गुना बिजली वर्तमान समय में दी जा रही है। बिजली के इस सुधार से हम संतुष्ट नहीं है। हम 24 घंटे प्रदेश को निर्बाध बिजली देना चाहते हैं। अखिलेश यादव के शासनकाल में केवल 13000 मेगावाट बिजली प्रदेश को मिलती थी, जबकि वर्तमान समय में 31000 मेगावाट बिजली आपूर्ति की जा रही है। फिर भी सपा नेता को यह सुधार दिखाई नहीं देता तो क्या किया जा सकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर पुरुषोत्तम यादव के आवास पर आयोजित अपने स्वागत समारोह में सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में 2012 से 2017 तक 12 से 13000 मेगावाट बिजली मिलती थी। उनके कार्यकाल के अंतिम समय में 15000 मेगावाट तक मिली। वर्तमान समय में प्रदेश को 31000 मेगावाट बिजली पिछले 3 सालों से मिल रही है। उत्तर प्रदेश के इतिहास में इतनी ज्यादा बिजली कभी नहीं मिली। उन्होंने कहा इसके बावजूद हम लोगों को इस सुधार से संतोष नहीं है। हम इतनी मेहनत कर रहे हैं और ज्यादा पैसा खर्च कर रहे हैं तो प्रदेश की जनता को 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। इसके लिए में अधिकारियों को भी टाइट कर रहा हूं। जिसका अच्छा परिणाम शीघ्र ही मिलने लगेगा। इस अवसर पर राना राय सोनू गोरक्षा प्रांत अध्यक्ष,नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजमतगढ़ अजय साहनी,सुनील जायसवाल, सुशील चौहान,राहुल,आमिर,दीपक सिंह,प्रधान अतुल कुमार राय,शिवम राय,राजू राय,विशाल यादव,मुन्ना यादव,पप्पू पाठक,राहुल कुमार, आदि लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment