मोहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस,शिया मुसलमानों ने किया मातम,दिखाया करतब।
रविवार को देर शाम कर्बला मैदान में किया ताजिया दफन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के जीयनपुर सहित आसपास की बाजारों में मोहर्रम त्योहार पर ताजिया जुलूस निकाला गया।रविवार को जुलूस अपनी पुरानी रवायात के मुताबिक निकाला गया।जीयनपुर चौक पर जंजीरी मातम और नौहा खानी की गई।मौलाना ने कर्बला की जंग की दास्तान सुनाया।शहीद इमाम हुसैन और उनके साथियों को याद कर लोगों की आँखें नम हो गई।कुरैश नगर से नौहा पढ़कर कर्बला मैदान से जुलूस लढ्ढा शाह मजार से होते हुए चुनूगपार मोड़,समतानगर, जीयनपुर चौक पर रुका। चौक पर हुसैन की शहादत पर मातम किया गया। जुलुस ताजिया ढोल ताशों के साथ आजाद नगर होते हुए कर्बला के मैदान में पहुंचा जहां ताजिया को दफन किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद,जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने जगह-जगह पुलिस की तैनाती की थी। स्वयं जुलूस के साथ निगरानी करते चल रहे थे। जुलूस में नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,नेहाल मेंहदी, जीशान मेंहदी,आदिल अब्बास,जफर इमाम,शहजान मेंहदी,नसीम अब्बास,अजहर अली,कैसर जफ़र,कम्बर जफ़र,ज़ैद अली, आसिफ़ खान,तसुव्वर अली, अयाज़ अब्बास,सज्जाद, आमिर,रज़ा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment