उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने किड्स प्ले स्कूल का किया शुभारंभ।
खेल खेल में शिक्षा के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास- राज बहादुर सिंह
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में किड्स प्ले स्कूल उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह व राजबहादुर सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर गुरुवार की सुबह 10:00 बजे हैप्पी किड्स प्ले स्कूल का उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह व मैनेजिंग डायरेक्टर राजबहादुर सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया इस दौरान राजबहादुर सिंह ने कहा कि किड्स प्ले स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों को खेल खेल में शिक्षा के माध्यम से उनका सर्वांगीण विकास करना मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह नन्हे बच्चों के लिए प्ले स्कूल की आवश्यकता पर बल दिया जिसमें बच्चों को आधुनिक शिक्षा दी जा सके।इस दौरान विद्यालय का भ्रमण कर बच्चों को दी जाने वाली सुविधा का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, भाजपा नेता संतोष सिंह टिप्पू, प्राचार्य गोविंद तिवारी,फजल खान सहित क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment