Sunday, February 5, 2023

सड़क दुर्घटना में राजगीर की मौत।

सड़क दुर्घटना में राजगीर की मौत।

पैदल बाइक लेकर जा रहे युवक अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुईं मौत।

परिजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर के पास बीती रात लगभग साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक लेकर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार चंदन कुमार पुत्र स्वर्गीय लालदेव उम्र लगभग 33 साल निवासी ग्राम डिलिया थाना मुबारकपुर की रजादेपुर पेट्रोल पंप के पास पैदल बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर जाते समय पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा आनन-फानन में 108 नम्बर एम्बुलेंस से आजमगढ़ सदर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही चंदन लाटघाट बाजार में किसी के यहां छत ढालकर बाइक से घर जा रहा था कि रजादेपुर चौक के समीप तेल खत्म हो गया तो पैदल बाइक में तेल भराने पेट्रोल पंप जा रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने धक्का मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।और सदर ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी। दुर्घटना में मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था।
मृतक की पत्नी बिन्दु और पुत्री सुनैना 10 साल,गया 5 साल एवं एस 3 साल के बच्चे है का रो रो कर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment